बाढ़पीड़ितों की मदद को भिक्षाटन
करौं (देवघर) : जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के मकसद से भाजपा द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में भिक्षाटन किया जा रहा है। शनिवार को प्रखंड मुख्यालय व अन्य जगहों पर पार्टी नेता विशाखा सिंह के नेतृत्व में भिक्षाटन किया गया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। बाढ़पीड़ितों की मदद में सैनिकों ने सराहनीय काम किया है। पार्टी भी हरसंभव मदद कर रही है, ताकि वहां के लोगों की जीवन वापस पटरी पर आ सके। बताया कि प्राप्त राशि को बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा जाएगा। वहीं उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आपसी विवाद भुलाकर एक साथ कार्य करने का निर्देश दिया ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके। मौके पर विष्णु चौधरी, राहुल सिंह, अशोक ओझा, ऋषि सिंह, उदयकांत झा, श्यामदेव चौधरी, गोलक मंडल, बैद्यनाथ चौधरी, मुन्ना चौधरी आदि उपस्थित थे।