Move to Jagran APP

नप उपाध्यक्ष के आरोप शर्मनाक

By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 07:28 PM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 07:28 PM (IST)

मधुपुर (देवघर) : नगर पर्षद सभागार में शनिवार को नप अध्यक्ष संजय यादव की अध्यक्षता में पार्षदों की अनौपचारिक बैठक हुई। इसमें नप क्षेत्र में विकास कार्यो को बाधित करने व उपाध्यक्ष रूही परवीन द्वारा अध्यक्ष पर लगाए गए आरोप समेत अन्य मसलों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान पार्षद सीता देवी, शबाना परवीन, मलका अंजुम, मंजू देवी, रेणु देवी, सोमा नंदी ने उपाध्यक्ष द्वारा अध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों को झूठा बताया। कहा कि उपाध्यक्ष के आरोप शर्मनाक हैं। बोर्ड में शामिल सभी महिला पार्षदों को अध्यक्ष मा-बहन की तरह सम्मान देते हैं। 17 माह से बोर्ड चल रहा है। कभी किसी महिला ने शिकायत नहीं की। यदि उपाध्यक्ष को कोई शिकायत या परेशानी थी तो इसे नप बोर्ड की बैठक में रखना चाहिए था। शहरी क्षेत्र में विकास कार्यो की सारी जिम्मेदारी बोर्ड की होती है। बोर्ड के निर्णय का पालन किया जाता है। किसी भी निर्णय का सार्वजनिक स्तर पर दुष्प्रचार नहीं करना चाहिए।

loksabha election banner

अध्यक्ष ने कहा कि शहरी क्षेत्र में विकास कार्यो को देखकर चंद विरोधी लोग घबरा गए हैं। उपाध्यक्ष सीधी महिला हैं। व्यक्तिगत तौर पर महिलाओं के लिए उनके दिल में अपार सम्मान है। कहा कि बोर्ड की बैठक में लिए गए प्रस्ताव के साथ छेड़छाड़ नहीं की जाती है। पार्षदों की सहमति से ही योजनाओं का चयन होता है। बैठक में पार्षद रवि रवानी, राजू सिन्हा, अजीत यादव, रविंद्र पाठक, निताई सोरेन, मो. नौशाद, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.