शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
By Edited By: Published: Sat, 02 Aug 2014 12:59 AM (IST)Updated: Sat, 02 Aug 2014 12:59 AM (IST)
मधुपुर : नागपंचमी के अवसर पर शुक्रवार को दुबे मंडप व शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने लगे। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। मंदिरों में लोगों ने नाग देवता का दुग्धाभिषेक किया। भक्तों ने दूध, धान का लावा, नैवेद्य, जनेऊ, सुपारी, पान, पकवान, खीर आदि चढ़ाकर बाबा की पूजा की। लोगों ने अपने-अपने घरों में भी दूध व धान का लावा से पूजा की। कई स्थानों पर पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें