Move to Jagran APP

देश को दूरदर्शी शिक्षा प्रेमी की जरुरत : डॉ. सिंह

By Edited By: Published: Sat, 02 Aug 2014 12:59 AM (IST)Updated: Sat, 02 Aug 2014 12:59 AM (IST)

देवघर : सिदो-कान्हू मुर्मू विवि के अंगीभूत देवघर महाविद्यालय का 64वां स्थापना दिवस शुक्रवार को समारोहपूर्वक मनाया गया।

loksabha election banner

इस मौके पर शिक्षक, कर्मियों व छात्रों द्वारा संस्थापक पंडित बिनोदानंद झा, संस्थापक प्राचार्य केएन सहाय, संस्थापक सचिव उमापति बनर्जी व तत्कालीन जमींदार मनमोहन देव की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। समारोह में प्राचार्य डॉ. सीताराम सिंह ने कहा कि उक्त लोगों ने उच्च शिक्षा की जो रोशनी जलाई उसका प्रकाश निरंतर बढ़ते जा रहा है। इनकी प्रेरणा से आज महाविद्यालय में इंटर से लेकर स्नातकोत्तर व विधि की पढ़ाई हो रही है। आगे भी विकास की गति ऐसे ही रहेगी। आज भी ऐसे दूरदर्शी शिक्षा प्रेमी की आवश्यकता है क्योंकि देश अभी भी शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। इस मौके पर डॉ. मनोज सिन्हा, सुन्दरचरण मिश्र, शंभूनाथ, मनीष झा, मनोज सिंह, महेश कुमार सिंह व डॉ. उमाशंकर शरण ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.