Move to Jagran APP

हेमलाल अध्यक्ष व नारायण बने संयोजक

By Edited By: Published: Sat, 19 Apr 2014 07:51 PM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 07:51 PM (IST)
हेमलाल अध्यक्ष व नारायण बने संयोजक

मधुपुर : लाल बहादुर रेलवे इंस्टीच्यूट में शनिवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज की बैठक हुई। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इसमें अनुमंडलस्तरीय कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से नारायण मंडल संयोजक, हेमलाल मंडल अध्यक्ष, जयप्रकाश मंडल को सचिव बनाया गया। फुलेश्वर मंडल मधुपुर प्रखंड अध्यक्ष, हृदय मंडल सचिव, कृष्ण प्रसाद साव नगर अध्यक्ष, छोटन मंडल करौं प्रखंड अध्यक्ष, सचिव मोहन मंडल, जितेंद्र मंडल देवीपुर प्रखंड अध्यक्ष, अजीत मंडल सचिव व परशुराम मंडल कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। लोगों ने समाज के उत्थान व विकास के मद्दे पर चर्चा की। कहा कि जब तक राजनीतिक स्तर पर समाज की भागीदारी नहीं होगी तब तक विकास नहीं हो सकता है। संख्या अधिक होने बाद भी इस समाज का राजनीतिक स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले की कमी खल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.