बच्चों का मनोबल बढ़ाना मुख्य उद्देश्य
देवघर : केरला एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा संचालित संत माइकल एंग्लो विद्यालय में शनिवार को एंजल बेबी एवं किड्स क्विज का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एंजल बेबी प्रतियोगिता में ईशा, अक्षिता प्रथम, निष्ठा कश्यप, अदिता कल्याणी द्वितीय और दीपशिखा, श्वेता यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। किड्स क्विज में मानव, अदित्य राज को चैंपियन ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया। मनीष रंजन, भव्या, अंशु को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक जेसी राज ने सफल बच्चों को पुरस्कार दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेने से बच्चों का सर्वागीण विकास होता है। बच्चों का मनोबल बढ़ाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। मंच संचालन राज नंदनी और सिमरन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जूही, सुनीता राय, अर्चना शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।