स्वस्थ तन में होता स्वस्थ मन का वास
By Edited By: Published: Tue, 15 Apr 2014 01:00 AM (IST)Updated: Tue, 15 Apr 2014 01:00 AM (IST)
देवघर : बचपन और मदर्स टच एकेडमी में आयोजित गुड हेल्थ वीक सोमवार को संपन्न हो गया। समापन अवसर पर फ्री डेंटल चेकअप का आयोजन किया गया। डॉ. अमित प्रसाद ने 130 बच्चे के दांत की जांच की। उन्होंने जांच के बाद बच्चों को दांतों की देखभाल और सही खान-पान के बारे में बताया। कहा कि स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का वास होता है। बच्चे अभी से ही स्वास्थ्य के प्रति सचेत हों। वहीं बच्चों को सेहत से जुड़े आवश्यक सलाह भी दी गयी। मौके पर सरस्वती झा, रचना मिश्रा, शिखा, रिचा मिश्रा, अंशु, पूजा, श्यामा घोष, मालती सिन्हा, प्रिंस, वंशु, रवि, अनुज, श्रीकांत, हर्ष, हर्षित आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें