पेड़ बचाना सभी का कर्तव्य
हंटरगंज : प्रखंड के कटैया पंचायत के घंघरी मे वन सुरक्षा समिति के सदस्यों एंव ग्रामीणों न
हंटरगंज : प्रखंड के कटैया पंचायत के घंघरी मे वन सुरक्षा समिति के सदस्यों एंव ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया उषा देवी के नेतृत्व में पेड़ों मे रक्षासूत्र बांधा गया। सभी ने एक साथ जंगल बचाने का संकल्प लिया। मुखिया ने पर्यावरण को प्रदूषण से होनेवाली बीमारी से बचने का मात्र एक ही रास्ता है जो पेड़-पौधे को बचाकर ही कर सकते हैं। ऐसा नही करने पर आनेवाले दिन पुरा के पुरा वातावरण प्रदूषित हो जाऐगा। जिससे हम स्वस्थ नहीं रह सकते। पेड़ बचाना सभी का कर्तव्य बनता है। इस मैके पर वन समिती का अध्यक्ष सरयू यादव , स्दस्य बाढो यादव बसंत यादव मुसाफिर यादव, विनोद यादव, उपेन्द्र साव, मनोज कुमार, प्रमोद यादव,राजेन्द्र यादव, यदु यादव, संदीप प्रजापति वार्ड सदस्य सुजीत कुमार, नरेश यादव आदि मौजूद थे।