महिला समूहों को दिलाया गया नए भारत के निर्माण का संकल्प
चतरा : भारत छोड़ो आंदोलन के 75वें वर्षगांठ के मौके पर सोमवार को नगर पर्षद कार्यालय में द
चतरा : भारत छोड़ो आंदोलन के 75वें वर्षगांठ के मौके पर सोमवार को नगर पर्षद कार्यालय में दीनदयाल अंत्योदय योजना शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वयं सहायता महिला समूहों के प्रतिनिधियों को नए भारत निर्माण का संकल्प दिलाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी नंदकिशोर लाल ने महिला समूहों को वर्ष 2022 तक नए भारत के निर्माण के लिए मिलकर स्वच्छ, गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, सम्प्रदायवाद व जातिवाद मुक्त भारत निर्माण एवं संकल्प की सिद्धि के लिए मन एवं कर्म से निष्ठापूर्वक कार्य करने का शपथ दिलाया। मौके पर स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के आर्थिक उत्थान को लेकर कौशल विकास एवं बाजार के मांगों के अनुसार व्यवसाय की योजना तैयार की गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने सहायता समूह के महिलाओं को परिषद द्वारा संचालित विकास योजनाओं को लेकर वार्डो में जागरूकता अभियान चलाने व अन्य महिलाओं को सहायता समूहों में जोड़ने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में सीटी मिशन मैनेजर संजीत कुमार साहू, सामुदायिक संगठनकर्ता सोनी देवी, पीआइयू पवन कुमार, कर संग्रहकर्ता विलेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।