सौहार्दपूर्ण ईद पर्व को ले दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त
गिद्धौर : ईद पर्व को शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास से मनाने को लेकर सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रखंड के
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jun 2017 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 01:00 AM (IST)
गिद्धौर : ईद पर्व को शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास से मनाने को लेकर सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों के लिए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी है। प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारी में बीडीओ मनोज कुमार व थाना प्रभारी अजय पंजीकार को सुरक्षित व चलन दल में रखा गया है। जबकि किरकिरा के लिए मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार पासवान, बरटा के लिए कनीय अभियंता रूप कुमार महतो को दुआरी व तिलैया के लिए 14वें वित्त के कनीय अभियंता आशीष कुमार, गांगपुर व लुब्धिया के लिए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजेंद्र पांडेय, तरीघटेरी व आमीन के लिए सहायक अभियंता मनोज कुमार को प्रतिनियुक्ति किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें