आधा दर्जन ट्रैक्टर जब्त
चतरा : सदर थाना क्षेत्र के तपेज में जिला परिवहन पदाधिकारी भोलानाथ लागूरी ने शनिवार को अभियान चलाकर ब
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 12:59 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 12:59 AM (IST)
चतरा : सदर थाना क्षेत्र के तपेज में जिला परिवहन पदाधिकारी भोलानाथ लागूरी ने शनिवार को अभियान चलाकर बिना नंबर के संचालित आधा दर्जन ट्रैक्टरों को जब्त किया। बालू, छरी व ईट लदे सभी ट्रैक्टरों को सदर थाना को सौंप दिया गया। डीटीओ ने बताया कि बिना नंबर का वाहन संचालन कानूनन अपराध है। जब्त सभी ट्रैक्टर संचालकों से जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना नहीं देने वाले वाहन संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिना नम्बर व अवैध बालू के खिलाफ विभाग का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें