दो हाइवा की टक्कर में तीन घायल
सिमरिया : थाना क्षेत्र के तेतर मोड़ के पास शनिवार की सुबह दो हाइवा की जोरदार टक्कर हुई। जिसमें तीन लो
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 12:59 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 12:59 AM (IST)
सिमरिया : थाना क्षेत्र के तेतर मोड़ के पास शनिवार की सुबह दो हाइवा की जोरदार टक्कर हुई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में डाडी के चालक परवेज आलम, राजू अंसारी और बड़कागांव के आरहरा निवासी उपचालक मनेश कुमार शामिल है। ग्रामीणों के मदद से रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार एक हाइवा आम्रपाली से कोयला लेकर बानादाग रेलवे साइ¨डग जा रहा था। जबकि दूसरा कोयला उतार कर वापस लौट रहा था। इस दौरान मोड़ के पास दोनों वाहनों में टक्कर हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें