दो गुटों में मारपीट, तीन घायल
चतरा : शहर के दर्जी बिगहा मोहल्ला में शनिवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। ज
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 12:59 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 12:59 AM (IST)
चतरा : शहर के दर्जी बिगहा मोहल्ला में शनिवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों जख्मियों का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों में मो. इरफान, मो. सदाम तथा मो. इमरान का नाम शामिल है। जख्मी युवकों के परिजनों ने बताया मोहल्ले के ही मो. सुबेर, मो. जाकीर, मो. साकिर, मो. साजिद, मो. माजिद व मो. इस्लाम के साथ भूमि विवाद चल रहा था। इस मामले को लेकर उपरोक्त लोगों ने मिलकर मो. इरफान, मो. सदाम तथा मो. इमरान की जमकर पिटाई कर दी। इस संबंध में उपरोक्त लोगों के खिलाफ सदर थाना में मुकदमा के लिए आवेदन किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें