डेढ़ लाख की गाय बनी आकर्षण का केंद्र
गिद्धौर : बलबल मेला में खेल तमाशा तो लोगों को आकर्षित कर ही रहा है। यहां पर बिक्री के लिए आई डेढ़ ला
गिद्धौर : बलबल मेला में खेल तमाशा तो लोगों को आकर्षित कर ही रहा है। यहां पर बिक्री के लिए आई डेढ़ लाख की गाय भी आकर्षण का केंद्र बनी है। गाय बिहार के गया जिले के शेरघाटी निवासी परमेश्वर यादव द्वारा लाई गई यादव ने मेला में तीन गाय बिक्री के लाया है। एक गाय 1,51,000, दूसरा 1,40,000 एवं तीसरा 1,35,000 रुपए कीमत की है। जिसे लोग खरीदने तो नहीं परंतु देखने जरूर पहुंच रहे हैं। परमेश्वर यादव ने बताया कि गाय प्रत्येक दिन सुबह शाम मिलाकर साठ लीटर दुध देती है। लोग दूर-दूर से गाय को देखने पहुंच रहे हैं। परंतु रविवार तक एक गाय की भी बिक्री नहीं हुई थी। इधर मेला में दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड काफी रही। मंदिर परिसर अवस्थित गर्म जल कुंड में लोगों ने स्नान किया और मां बागेश्वरी मंदिर में मत्था टेका। वहीं बच्चे व महिलाएं झूला, मौत का कुआं, ब्रेक डांस, सर्कस सहित अन्य खेल तमाशों का लुत्फ उठाया।