Move to Jagran APP

शीत लहर ने बढ़ाई ठंड, जन जीवन अस्त-व्यस्त

चतरा : ठंड में लगातार हो रही वृद्धि ने जन जीवन को प्रभावित कर दिया है। शीत लहर कहर बरपा कर रहा है। श

By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 07:12 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 07:12 PM (IST)
शीत लहर ने बढ़ाई ठंड, जन जीवन अस्त-व्यस्त

चतरा : ठंड में लगातार हो रही वृद्धि ने जन जीवन को प्रभावित कर दिया है। शीत लहर कहर बरपा कर रहा है। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। सुबह में कोहरे की परत और भी गाढ़ी होते जा रही है। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। गुरुवार को जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा, तो वहीं अधिकतम 25 डिग्री रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। कोहरे का प्रभाव एक फिर देखने को मिल रहा है। दो दिनों तक मौसम सामान्य रहा। कोहरे का असर नहीं था। लेकिन नौ दिसंबर को शाम ढ़लते ही कोहरे का प्रभाव बढ़ने लगा। कृषि विज्ञान केंद्र के जिला समन्वयक डा. रंजय कुमार ¨सह ने मौसम विभाग के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार एवं शनिवार को कोहरे की परत और गाढ़ी हो सकती है। तापमान में भी गिरावट आ सकती है। तीन दिन पूर्व कोहरे का असर काफी अधिक था। कोहरे के कारण सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को हो रही है। कोहरे से किसान खासे परेशान हैं। आलू एवं अन्य साग-सब्जियों के फसलों में झुलसा रोग लगने लगे हैं। उनका कहना है कि न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस या इससे और कम तक जा सकता है। ठंड में सर्वाधिक परेशानी निम्न वर्ग के परिवारों को झेलनी पड़ रही है। मोटिया मजदूरों के समक्ष तो रोटी की समस्या उत्पन्न होने लगी है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.