कैडेटों को दी गई नियम व सिद्धांतों की जानकारी
प्रतापपुर : प्रखंड के राज्य संपोषित उच्च विद्यालय में भारत स्काउट एंड गाइड के चार दिवस प्रशिक्षण गुर
प्रतापपुर : प्रखंड के राज्य संपोषित उच्च विद्यालय में भारत स्काउट एंड गाइड के चार दिवस प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के आठवीं से बारहवीं तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। चार दिवसीय प्रशिक्षण में कैडेटों को मार्च पास्ट कर झंडे को सलामी देनी, राष्ट्रीय ध्वज की विस्तृत जानकारी, प्राथमिक सहायता, विकट परिस्थिति में रस्सी के सहायता से बचने, टेंट लगाने सहित अन्य जानकारियां दी गई। प्रशिक्षण स्काउट एंड गाइड के जिला संगठन आयुक्त देवजीत ¨सह द्वारा दिया गया। समापन के अवसर पर कैडेटों को प्रमाण पत्र दिया गया। मौके पर एसएमडीसी के अध्यक्ष विनय राय, विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रप्रकाश पांडेय, शिक्षक देवकुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार दूबे, सदानंद तिवारी, महेंद्र राणा, धनेश्वर रविदास, संजय रविदास, लेखापाल दिलीप कुमार ¨सह, विगन राम, गुलाबी देवी सहित अन्य उपस्थित थे।