विश्व की चेतना से पहले जगाएं राष्ट्रभाषा की चेतना : संजय
हजारीबाग : दामोदार घाटी निगम कॉरपोरेशन के तत्वाधान में बुधवार को राजभाषा पर कार्यशाला का आयोजन किया
हजारीबाग : दामोदार घाटी निगम कॉरपोरेशन के तत्वाधान में बुधवार को राजभाषा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीवीसी सभागार में आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन वरिष्ठ प्रबंधक संजय कुमार, प्रबंधक सतीश चंद्र राय, मनोज कुमार दास प्रशासनिक पदाधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम तथा डॉ. शांति एक्का ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि आज अपने ही देश में ¨हदी अछूत हो गई है। हमें विश्व की चेतना जगाने से पहले अपनी राष्ट्रभाषा की चेतना जगानी होगी। डीवीसी द्वारा राजभाषा के प्रयोग पर हर्ष व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों ने और इसे गति देने की बात कहीं। प्रबंधक सतीश चंद्र राय ने कार्यशाला के माध्यम से कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करने की बात कहीं। मौके पर डीवीसी के कंचन कुमार ¨सह ने राजभाषा नियम अधिनियम को कविता के रूप में पाठ कर लोगों को समझाने का प्रयास किया। डॉ. शांति एक्का प्रबंधक राजभाषा विभाग ने इस कार्यशाला के आयोजन और महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में प्रतिभागियों को स्लाइड शो के माध्यम से तिमाही रिपोर्ट समीक्षा व इससे संबंधित जानकारी दी गई। राजभाषा नियम अधिनियम पर चर्चा की गई। कार्यशाला में विशेष व्याख्यान एलआईसी के सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी मनोज कुमार ¨सह ने संबोधित किया। मौके पर प्रतिभागियों को राजभाषा से संबंधित एक एक पुस्तिका दी गई।