तीन वर्ष के बाद हुआ शत प्रतिशत धान का आच्छादन
गिद्धौर : पिछले तीन वर्षों से सुखाड़ की मार झेल रहे किसानों को इस वर्ष कुछ राहत मिली है। तीन वर्षो
By Edited By: Published: Thu, 25 Aug 2016 10:32 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 10:32 PM (IST)
गिद्धौर : पिछले तीन वर्षों से सुखाड़ की मार झेल रहे किसानों को इस वर्ष कुछ राहत मिली है। तीन वर्षों के बाद प्रखंड में शत-प्रतिशत धान का आच्छादन हुआ है। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी मो. नसीमुद्दीन ने बताया कि वर्ष 2014-15 में धान का आच्छादन मात्र 26 प्रतिशत ही हुआ था। जबकि वर्ष 2015-16 में 53 प्रतिशत हुआ था। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान आच्छादन का लक्ष्य 1998 के हेक्टेयर था। जबकि मक्का का आच्छादन निर्धारित लक्ष्य से दस प्रतिशत अधिक हुआ है। मौसम ने साथ दिया तो इस वर्ष धान, मकई सहित अन्य फसलों की पैदावार बंपर होने की उम्मीद है। इधर किसानों ने भी इस वर्ष अच्छी फसल होने की उम्मीद जताई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें