दीवार ध्वस्त, ग्रामीण की मौत
हंटरगंज : वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के कटैया गांव में बुधवार की शाम एक भंडार की दीवार अचानक ध्वस्त
By Edited By: Published: Thu, 25 Aug 2016 06:33 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 06:33 PM (IST)
हंटरगंज : वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के कटैया गांव में बुधवार की शाम एक भंडार की दीवार अचानक ध्वस्त हो गई। उसकी चपेट में आने से गांव निवासी 46 वर्षीय शत्रुघ्न ¨सह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। परिजन जख्मी अवस्था में उन्हें उपचार के लिए रिम्स ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शत्रुघ्न ¨सह शाम घर से शौंच के लिए निकले थे। घर के समीप ओट में शौंच कर रहे थे। बरसात के पानी से दीवार क्षतिग्रस्त हो गया था। जो अचानक ध्वस्त हो गया। उसके चपेट में आने से शत्रुघ्न गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौत की सूचना पाकर जिप सदस्य जितेंद्र कुमार रजक ने शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें