मइया यशोदा ये तेरा कन्हैया ..
गिद्धौर: कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर प्रखंड मुख्यालय में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में क
By Edited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 10:26 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 10:26 PM (IST)
गिद्धौर: कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर प्रखंड मुख्यालय में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्या सुनीता देवी ने की। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा कृष्ण व यशोदा का रूप धारण कर लोगों का मन मोह लिया। जबकि पुरुषोत्तम कुमार ने कृष्ण व जयकिशन कुमार ने राधा बनके सभी को आकर्षित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने मईया यशोदा ये तेरा कन्हैया तंग मुझे करता है ..के गाने पर जम कर ठुमका लगाया।तत्पश्चात कृष्णा जन्माष्टमी पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में आचर्य मनोज कुमार,सुधीर कुमार,सुरेश राणा,सुनैना देवी,मनोज कुमार दांगी ,अनंत नाग ओझा ने अहम भूमिका निभाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें