व्यवहार न्यायालय में हुआ पौधारोपण
चतरा : स्थानीय व्यवहार न्यायालय में गुरुवार को 67वां वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिस
चतरा : स्थानीय व्यवहार न्यायालय में गुरुवार को 67वां वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयप्रकाश नारायण पांडेय ने पौधारोपण कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वृक्ष है तो जीवन है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है कि वह अपने जीवन काल में कम से कम दस पेड़ लगाए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति का श्रृंगार हैं। ऐसे में इसे संरक्षित और सुरक्षित रखना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि बच्चों के जन्म दिन, शादी की सालगिरह सहित अन्य यादगर पलों ने पौधारोपण करें। मौके पर मुख्य वन संरक्षक एस के गुप्ता, दक्षिणी के डीएफओ मधुकर, उत्तरी के आर एन मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे। इस मौके पर अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने भी पौधरोपण किया।