पहली ही बरसात में जर्जर बना चतरा-पत्थलगडा मुख्यमार्ग
पत्थलगडा : पत्थलगडा-चतरा भाया डहुरी मुख्यमार्ग की स्थिति पहली बरसात में ही नारकीय हो गई है। प्रखंड क
पत्थलगडा : पत्थलगडा-चतरा भाया डहुरी मुख्यमार्ग की स्थिति पहली बरसात में ही नारकीय हो गई है। प्रखंड को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। अब इस सड़क पर चलना खतरे को निमंत्रण देने वाली बात है। कहीं-कहीं सड़क पर दो से तीन फीट तक गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढो में बरसात का पानी भर जाने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर डोहरी से टीकर तक की चार किलोमिटर की दूरी तय करना लोगों के लिए किसी आफत से कम नही है।
यहां चार किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए लोगों को आधा घंटा से अधिक समय लगाना पड़ रहा है। इस सड़क से प्रत्येक दिन दर्जनों छोटी-बड़ी वाहन गुजरते हैं। फिर भी सड़क की ऐसी हालत बनी हुई है। ग्रामीणों ने बरसात में सड़क की मरम्मति कराने की मांग की है।