तीन दिन के भीतर क्वार्टर खाली करने का निर्देश
कान्हाचटट्टी : प्रखंड के कान्हाचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित कंपाउंडर लखन प्रसाद
By Edited By: Published: Tue, 28 Jun 2016 10:04 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 10:04 PM (IST)
कान्हाचटट्टी : प्रखंड के कान्हाचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित कंपाउंडर लखन प्रसाद छह माह पूर्व ही सेवानिवृत हुए हैं। इसके बाद भी सरकारी क्वार्टर पर कब्जा जमाए हुए हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष भीम ¨सह ने मंगलवार को केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने तीन दिनों के भीतर भवन खाली करने का निर्देश दिया। बताते चलें कि सेवानिवृत कंपाउंडर क्वार्टर में निजी प्रैक्टिस करते हैं। मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष महेश दांगी, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र ¨सह, सच्चिदानंद ¨सह सहित अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें