शुतुरमुर्ग पालन कर आत्मनिर्भर बन रहा अर्जुन
गिद्धौर : प्रखंड के बिशनापुर गांव निवासी अर्जुन दांगी द्वारा शुतुरमुर्ग का पालन किया जा रहा है। इ
By Edited By: Published: Wed, 10 Feb 2016 07:50 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2016 07:50 PM (IST)
गिद्धौर : प्रखंड के बिशनापुर गांव निवासी अर्जुन दांगी द्वारा शुतुरमुर्ग का पालन किया जा रहा है। इस क्षेत्र के लिए शुतुरमुर्ग का पालन चर्चा का विषय बना हुआ है। अर्जुन स्व. दशरथ दांगी का पुत्र है। अर्जुन ने बताया कि छह माह पूर्व इसका पालन शुरू किया गया। तीस हजार की दर से वह दस शुतुरमुर्ग रांची से लाया था। प्रारंभ में तीन लाख रुपए से पालन केंद्र प्रारंभ किया। दांगी ने बताया कि शुतुरमुर्ग के अंडे की बिक्री होती है। एक अंडे की कीमत एक हजार रुपए मिलती है। अंडा की खरीददारी रांची के दवा कंपनियों द्वारा किया जाता है। प्रत्येक शुतुरमुर्ग एक वर्ष में दस से पंद्रह अंडा देता है। जिससे अर्जुन आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में जुटा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें