पर्यवेक्षकों ने प्रत्याशियों से की शांतिपूर्ण मतदान की अपील
हंटरगंज : सामान्य पर्यवेक्षक संजय सिन्हा एवं व्यय पर्यवेक्षक निरंजन प्रसाद ¨सह ने शुक्रवार को प
हंटरगंज : सामान्य पर्यवेक्षक संजय सिन्हा एवं व्यय पर्यवेक्षक निरंजन प्रसाद ¨सह ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में संयुक्त रूप से मुखिया एवं वार्ड के प्रत्याशियों के साथ बैठक की। मौके पर मुखिया के निर्वाची पदाधिकारी सीओ जयवर्द्धन कुमार एवं वार्ड के निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ आफताब अहमद उपस्थित थे। बैठक में दर्जनों की संख्या में मुखिया एवं वार्ड के महिला पुरुष प्रत्याशी उपस्थित थे। सामान्य पर्यवेक्षक ने आदर्श आचार संहिता के तहत उम्मीदवारों के लिए निर्धारित समान्य आचरण, सभाएं एवं जुलूस के लिए निर्धारित शर्तें, निर्वाचन अपराध की प्रवृत्तियां , मतदान अभिकर्ता की नियुक्ति की प्रक्रिया सहित निर्वाचन से संबंधित कई अन्य ¨बदुओं की जानकारी दी। वहीं व्यय पर्यवेक्षकों ने निर्वाचन व्यय का लेखा और उसकी अधिकतम राशि, व्यय लेखा के संधारण की प्रक्रिया के लिए दिन प्रतिदिन के अभिलेख की प्रस्तुति देने की जानकारी दी। नियमों को सुगम एवं सरल तरीके से बताया गया। पर्यवेक्षकों ने निर्वाची पदाधिकारियों को प्रत्याशियों के समस्याओं को सुलझाने का निर्देश दिया।