पारा शिक्षक गए अनिश्चित कालीन हड़ताल पर
चतरा : स्थायीकरण एवं वेतन निर्धारण की मांक को लेकर पारा शिक्षक शुक्रवार से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर हड़त
By Edited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 06:52 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 06:52 PM (IST)
चतरा : स्थायीकरण एवं वेतन निर्धारण की मांक को लेकर पारा शिक्षक शुक्रवार से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर हड़ताल पर चले गए। इनके हड़ताल पर जाने से जिले भर के करीब 12 सौ विद्यालयों में ताला लटक गया है। ऐसे में नई विद्यालयों में न सिर्फ पठन-पाठन व्यवस्था ठप हुई है। बल्कि मध्याह्न भोजन भी बंद है। सबसे खराब स्थिति सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ विद्यालय, स्वास्थ्य बच्चे अभियान पर पड़ा है। ज्ञात हो कि जिले में कुल 1883 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय संचालित है। जिसमें सरकारी शिक्षकों की संख्या करीब चार सौ है। ऐसे में करीब बारह सौ विद्यालयों का संचालन पूरी तरह से पारा शिक्षकों पर है। हड़ताल के कारण बच्चों को गांव के गलियों में खेलते देखा जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें