बीडीओ ने किया ध्वस्त पुलिया का निरीक्षण
हंटरगंज : प्रखंड के आमीन गांव में आईएपी से 38 लाख की लागत से बन रहा पुलिया की पूर्वी दिवार गुरुवार क
हंटरगंज : प्रखंड के आमीन गांव में आईएपी से 38 लाख की लागत से बन रहा पुलिया की पूर्वी दिवार गुरुवार को ध्वस्त हो गई। साईड फी¨लग का कार्य कर रहे मजदूरों में आमीन गांव का ही मजदूर राजकुमार ¨सह इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बीडीओ आफताब अहमद ने शुक्रवार को स्थल पर पहुंचकर इसका निरीक्षण किया। निरीक्षण में पुलिया की पूर्वी एवं पश्चिमी दीवार की जोड़ाई बोल्डर से की गई है। पूर्वी दीवार की जोड़ाई चार दिन पहले ही की गई थी। घटना स्थल पर मौजूद कुछ मजदूरों और ग्रामीणों ने यह बताया। प्रथम दृष्टया ही जोड़ाई में भारी अनियमितता दिखा। सीमेंट का इस्तेमाल अनुपात से कम किया गया था। जोड़ाई में भी बेडौल बोल्डर का उपयोग किया गया था। दीवार साइड फी¨लग में भरी गई मिट्टी का बोझ सह नहीं पाया और दीवार ध्वस्त हो गया। जानकारी के अनुसार विभागीय अभियंताओं द्वारा भी निरीक्षण किए जाने की चर्चा है। परंतु इसकी अधिकारी पुष्टि नहीं हो पाई है।