मतदाता सूची का किया गया भौतिक सत्यापन
इटखोरी : पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रखंड में मतदाता सूची के भौतिक सत्यापन का काम शुरू कर दि
By Edited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 06:38 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 06:38 PM (IST)
इटखोरी : पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रखंड में मतदाता सूची के भौतिक सत्यापन का काम शुरू कर दिया है। इस सिलसिले में शुक्रवार को वरीय पदाधिकारी अनवर हुसैन तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी जयाशंखी मुर्मू ने धनखेरी पंचायत में मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन किया। दोनों अधिकारियों ने वार्ड एक से लेकर वार्ड छह तक में मतदाता सूची के भौतिक सत्यापन के दौरान ग्रामीणों से भी वार्ता की। दोनों अधिकारियों ने मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर बुलाकर यह जानकारी भी ली, कि कहीं उनका नाम मतदाता सूची से छूट तो नहीं गया है। भौतिक सत्यापन के बाद वरीय पदाधिकारी ने कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों व पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें