सांप के काटने से महिला बेहोश
चतरा : शहर के दीभा मोहल्ला निवासी राजन प्रधान की पत्नी अर्चना देवी को शनिवार की शाम सांप ने डंस लिया
By Edited By: Published: Sun, 05 Jul 2015 09:48 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2015 09:48 PM (IST)
चतरा : शहर के दीभा मोहल्ला निवासी राजन प्रधान की पत्नी अर्चना देवी को शनिवार की शाम सांप ने डंस लिया। जिससे वह अचेत है। अचेतावस्था में उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार अर्चना घर के दरवाजे के समीप खड़ी थी। इसी क्रम में दरवाजे के चौखट में छिपा सांप उसके आंचल से लटक गया। ज्यों ही उसने आंचल को झटका दिया, सांप उसके हाथ में डंस लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें