फिर डोली धरती, डरे-सहमे लोग
चतरा : रविवार को एक बार फिर धरती डोली। हालांकि भूकंप का झटका आठ से दस सेकंड का था। लेकिन जलजला की आ
चतरा : रविवार को एक बार फिर धरती डोली। हालांकि भूकंप का झटका आठ से दस सेकंड का था। लेकिन जलजला की आहत ने एक बार लोगों को डरा और सहमा दिया। लोग घरों को छोड़कर सड़कों पर निकल आए। कुछ देर के लिए चारों ओर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। लेकिन आधा से एक घंटा के बाद लोग सामान्य हो गए और अपने-अपने घरों में वापस चले गए। शनिवार दोपहर से लेकर रविवार को दोपहर तक धरती डोलने की यह चौथी घटना थी। शनिवार को तीन बार धरती डोली थी। जबकि रविवार को एक बार 12:45 अपराह्न जलजला का झटका लोगों को महसूस हुआ। 25 अप्रैल को जलजला का पहला झटका 11:45 बजे और दूसरी घटना इसके ठीक 33 मिनट के बाद अर्थात 12:18 मिनट में हुई। तीसरी बार रात 10:42 बजे लोगों ने भूकंप के झटका को महसूस किया। ज्ञात हो कि शनिवार को पहली बार के झटका एहसास काफी लोगों को हुआ था। लेकिन दूसरी व तीसरी तथा रविवार को चौथी बार आए झटका का आभास कम लोगों को ही हुआ। पहली बार के झटका में इटखोरी प्रखंड मुख्यालय में एक झोपड़ी गिर गई और दर्जनों मकानों को आंशिक रूप से दरार आया है। बहरहाल धरती डोलने की इन घटनाओं से लोग डरे और सहमे हुए हैं।