घटिया दाल देख कर भड़के बीडीओ
गिद्धौर: प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार एवं अंचल अधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिवशंकर पांड
By Edited By: Published: Fri, 27 Mar 2015 10:45 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2015 10:45 PM (IST)
गिद्धौर: प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार एवं अंचल अधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिवशंकर पांडेय संयुक्त रूप से शुक्रवार को यहां संचालित मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में दाल में गुणवत्ता नहीं देख बीडीओ भड़क उठे और केंद्र संचालक को जमकर फटकार लगाई। वहीं एमओ ने लाभुकों के रजिस्टर में भारी गड़बड़ी पाई गई। उन्होंने केंद्र को सही तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया। मजदूरों के लिए प्रत्येक दिन हरा सब्जी व गुणवत्तापूर्ण भोजन देने का निर्देश दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें