लापता विक्षिप्त का मिला कंकाल
मयूरहंड : थाना क्षेत्र के महेशा गांव निवासी मुसलिम अंसारी के पचीस वर्षीय मो. असलम अंसारी का कंकाल म
By Edited By: Published: Sun, 25 Jan 2015 10:57 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jan 2015 10:57 PM (IST)
मयूरहंड : थाना क्षेत्र के महेशा गांव निवासी मुसलिम अंसारी के पचीस वर्षीय मो. असलम अंसारी का कंकाल महेशा जंगल के टोडिया नाला से शनिवार को बरामद हुआ। मृतक के पिता ने थाना में आवेदन देकर असलम के गुम होने की सूचना ग्यारह दिसंबर 2014 को दर्ज कराई थी। आवेदन में लिखा था कि उनका पुत्र विक्षिप्त है। जिसका इलाज रांची के कांके में किया जा रहा है। जहां से वह लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। कंकाल मिलने की पुष्टि मृतक के पिता ने की है। मृतक के भाई ने शनिवार को जंगल में शौच के दौरान नाले में पड़े कंकाल को देखा और पिता को सूचना दी। जिसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मृतक के कपड़े से मुसलिम अंसारी का फोटो निकला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें