ठंड से युवक की मौत
हंटरगंज : प्रखंड के पंडरी कला गांव निवासी बैजू भुइयां की मौत ठंड लगने से शुक्रवार को हो गई। इलाज के
By Edited By: Published: Sat, 24 Jan 2015 10:51 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jan 2015 10:51 PM (IST)
हंटरगंज : प्रखंड के पंडरी कला गांव निवासी बैजू भुइयां की मौत ठंड लगने से शुक्रवार को हो गई। इलाज के लिए शेरघाटी ले जाने के क्रम में बैजू की मौत हुई। बगैर अधिकारिक पुष्टि कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्राप्त सूत्र के अनुसार मृतक काम कर देर शाम घर लौटा था। घर के आंगन में बैठा था, इसी दौरान उसे ठंड लग गई। घरेलू उपचार के बाद भी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। परिजन इलाज के लिए उसे शेरघाटी ले जा रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें