ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र में जड़ा ताला
कान्हाचट्टी : प्रखंड के लड़िया गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को वार्ड सदस्य फूल देवी के नेतृत्
कान्हाचट्टी : प्रखंड के लड़िया गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को वार्ड सदस्य फूल देवी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी के अनियमित कार्यशैली से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने ताला जड़ा दिया। वार्ड सदस्य फूल देवी ने बताई की पिछले पंद्रह दिनों से केंद्र बंद है। केंद्र में बच्चों को मिलने वाली पोषाहार तथा गर्भवती व धातृ महिलाओं को मिलने वाली पोषाहार छह माह से नहीं मिला है। इसकी शिकायत कई बार सीडीपीओ से की गई। परंतु कोई लाभ नहीं हुआ। बताते चलें कि केंद्र में उर्मिला देवी सेविका है। ग्रामीण महिला द्रौपदी देवी बताया कि गांव की जो भी महिलाएं सेविका को नियमित आने व पोषाहार वितरण करने को कहा जाता है, तो सेविका अभद्र व्यवहार करने पर उतारू हो जाती हैं। उप मुखिया आदित्य रजक ने बताया कि आंगनबाड़ी बंद रहने की शिकायत मिली है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपायुक्त से करने का भी मन बनाया है। मौके पर सलमा खातून, गिरजा देवी, सुनीता देवी, इंद्रदेव राणा, चंद्र रजक, इंद्रदेव रजक सहित अन्य उपस्थित थे।