मतदान कर्मी ने किया वृद्ध मतदाता को सम्मानित
चतरा : सदर प्रखंड के गेरी गांव स्थित बूथ संख्या 249 पर मतदान कर्मी दीपक मिश्रा ने वृद्ध महिला मतदात
By Edited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 12:18 AM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 12:18 AM (IST)
चतरा : सदर प्रखंड के गेरी गांव स्थित बूथ संख्या 249 पर मतदान कर्मी दीपक मिश्रा ने वृद्ध महिला मतदाता को कंबल देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली महिला 90 वर्षीय सुरजी मसोमात है। दरअसल जब वृद्ध महिला वोट देकर निकली तो वह ठंड से बुरी तरह से कांप रही थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उन्होंने उसे कंबल दिया। दीपक मिश्रा ने बताया कि वे मतदान के क्रम में आने वाले सबसे वृद्ध महिला को देने के लिए ही कंबल लेकर बूथ पर आए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें