पोस्ता की खेती से आए बाज, नए एसपी का तेवर तल्ख
चतरा : नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा का मानना है कि उग्रवाद का उन्मूलन आम लोगों के सह
चतरा : नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा का मानना है कि उग्रवाद का उन्मूलन आम लोगों के सहयोग से ही संभव है। उनकी प्राथमिकता कि उग्रवाद और अपराध को नियंत्रण करना तथा पीड़ित व शोषित लोगों को न्याय दिलाना है। 2010 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा मंगलवार को यहां योगदान देने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यहां की भौगोलिक स्थिति से अवगत होने के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। चूंकि जब तक भौगोलिक पृष्ठभूमि की जानकारी नहीं होगी, तब तक इस दिशा में बेहतर कार्रवाई नहीं हो सकती है। बातचीत के क्रम में उन्होंने इशारों इशारा में यह संकेत दिया कि पोस्ता की खेती करने वाले लोग बाज आ जाए। अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि पोस्ता की खेती के जड़ तक जाएंगे। खेती में कैसे लोगों का हाथ है, उन्हें ढूंढ कर निकालेंगे और उसके बाद कार्रवाई होगी। नए एसपी ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उग्रवाद एवं अपराध के खिलाफ मिलने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई होगी। एसपी ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला रहेगा। एसपी ने कहा कि पुलिस भी समाज का एक अंग है। आम लोगों के साथ पुलिस की मित्रता और प्रगाढ़ हो, इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। इसके पूर्व उन्होंने स्थानांतरित एसपी प्रशांत करण से अपना पद भार ग्रहण किया।
2010 बैच के पुलिस अधिकारी हैं एसके झा
सुरेंद्र कुमार झा वर्ष 2010 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। चतरा पदस्थापन से पूर्व रांची ग्रामीण एसपी थे। वैसे उनकी पहली पोस्टिंग चक्रधरपुर में बतौर एएसपी के रूप में हुई थी। वहां से स्थानांतरित होने के बाद उन्हें रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया। ग्रामीण एसपी के रूप में करीब उन्होंने साढ़े सात महीनों तक सेवा दी।