ममता वाहन ने वृद्ध को रौंदा
प्रतापपुर: प्रखंड मुख्यालय निवासी 75 वर्षीय कृष्णा साव को ममता वाहन ने ठोर मारकर घायल कर दिया। कृष्
By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 11:16 PM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 11:16 PM (IST)
प्रतापपुर: प्रखंड मुख्यालय निवासी 75 वर्षीय कृष्णा साव को ममता वाहन ने ठोर मारकर घायल कर दिया। कृष्ण साव प्रतापपुर में चाय-नाश्ते की दुकान चलाते हैं। वह सुबह अपनी दुकान जा रहे थे। इसी क्रम में सड़क पर फुटपाथ पर किसी से बात कर रहे थे। इसी दरम्यान विपरीत दिशा से आ रहा ममता वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। घायल कृष्णा साव को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ममता वाहन को जब्त कर थाना ले आई। ममता वाहन कुंदा में पदस्थापित एएनएम रिंकू सिन्हा के पति सियाराम प्रसाद का है। घायल की स्थिति सामान्य है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें