बाट जोहती रही विधवा, नहीं पहुंचे मंत्री
हंटरगंज: ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री केएन त्रिपाठी सोमवार को घंधरी गांव नहीं पहुंचे। ग्रामीण और क
हंटरगंज: ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री केएन त्रिपाठी सोमवार को घंधरी गांव नहीं पहुंचे। ग्रामीण और कांग्रेसी उनका इंतजार करते रह गए। मंत्री के नहीं पहुंचने से परिजनों और कांग्रेसयों को धोर निराशा हुई। तय कार्यक्रम के अनुसार मंत्री कांग्रेस के दिवंगत नेता दुर्गा शंकर सिंह की शोक संतप्त पत्नी उषा कुमारी एवं परिजनों के आंसू पोछने और सांत्वना देने वाले थे। किसी कारण से उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया। परिजनों के चेहरे पर नाराजगी झलक रही थी। मंत्री के आगमन का बाट जोहती दिवंगत की विधवा उषा कुमारी को काफी दु:ख हुआ।
सुरक्षा का मुकम्मल व्यवस्था
उड़न खटोला से हंटरगंज पहुंच रहे ग्रामीण विकास मंत्री के एन त्रिपाठी की सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। हाई स्कूल के मैदान में निर्मित हेलीपैड पर एसडीओ सतीश चंद्रा के साथ प्रशासन-पुलिस के पदाधिकारी दल-बल के साथ तैनात थे। हालांकि अधिकारियों में ऊहापोह की स्थिति थी। बाद में सतीश चंद्रा ने मंत्री के नहीं आने की पुष्टि की।