Move to Jagran APP

विस चुनाव के लिये तैयार रहें कार्यकर्ता

लोहरदगा : भाजपा नगर मंडल की बैठक अग्रसेन भवन में शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता की अध्यक्षता म

By Edited By: Published: Fri, 17 Oct 2014 06:51 PM (IST)Updated: Fri, 17 Oct 2014 06:51 PM (IST)
विस चुनाव के लिये तैयार रहें कार्यकर्ता

लोहरदगा : भाजपा नगर मंडल की बैठक अग्रसेन भवन में शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि विस चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं। वहीं सीताराम शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता निष्ठावान होकर कार्य करें, तभी चुनाव में विजय हासिल किया जा सकता है। इसके अलावे नगर मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर लोहरदगा विस सीट जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना संपूर्ण भारत का विकास को पूरा किया जा सकता है। जिला परिषद उपाध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि कार्यकर्ता नि:स्वार्थ रूप से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं, ताकि झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार का गठन हो सके। इधर, पूर्व विधायक रमेश उरांव ने भी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम को मदन मोहन पाठक, श्रीचंद प्रजापति, अजय मित्तल आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन अमरेश भारती ने किया। इस अवसर पर प्रवीण मिश्रा व संजय सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर मुरलीधर अग्रवाल, दया शंकर सिंह, सुनील महतो, रवि महली, नीरज कुमार नलिन, रेणु तिर्की, मीना बाखला, सामेला भगत, लाल नवल नाथ शाहदेव, विकास कांस्यकार, पंकज गुप्ता, अशोक कांस्यकार, लक्ष्मी नारायण भगत, अशोक खत्री, रामअवतार ब‌र्म्मन, जगनंदन पौराणिक, अशोक, सरोज कुमार, पारसनाथ वर्मा, पुरुषोत्तम कुमार, परमेश्वर साहु, नीतीश भगत, अयाज अंसारी, गुड्डू अंसारी, विक्रम शरण, अभय कुमार, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.