प्राचार्य अनुपस्थित, शिकायत
सिमरिया : प्रखंड मुख्यालय के राज्य संपोषित उच्च विद्यालय के प्राचार्य अखौरी रवींद्र प्रसाद पिछले तीन
By Edited By: Published: Mon, 29 Sep 2014 10:50 PM (IST)Updated: Mon, 29 Sep 2014 10:50 PM (IST)
सिमरिया : प्रखंड मुख्यालय के राज्य संपोषित उच्च विद्यालय के प्राचार्य अखौरी रवींद्र प्रसाद पिछले तीन दिनों से बगैर सूचना के अनुपस्थित हैं। भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष दयानिधि सिंह ने इस बाबत अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर बाड़ा से लिखित शिकायत की है। उन्होंने कहा कि प्राचार्य विद्यालय के संचालन में घोर लापरवाही बरत रहे हैं। इससे विद्यालय का शिक्षण और विकास बाधित है। उन्होंने विद्यालय की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें