पेड़ से गिरकर वृद्ध जख्मी
By Edited By: Published: Sun, 17 Aug 2014 09:10 PM (IST)Updated: Sun, 17 Aug 2014 09:10 PM (IST)
चतरा : लावालौंग थाना क्षेत्र के लमटा गांव निवासी साठ वर्षीय धीरू यादव रविवार को पीपल के पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार वृद्ध जानवरों के खिलाने के लिए पीपल के पेड़ से पत्ता तोड़ रहा था। इसी क्रम में पैर फिसल जाने के कारण वह नीचे गिर गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें