प्रतापपुर के चार युवकों ने दिल्ली से उड़ाए बीस लाख की हार
प्रतापपुर(चतरा): दिल्ली के चांदनी चौक के दरिबा स्थित जगदीश नारायण एंड संस ज्वेलरी दुकान के मालिक के ग्रीन पार्क स्थित आवास से प्रतापपुर के चार युवकों ने बुधवार को बीस लाख के हीरा जड़ित सोने का हार चुरा लिया। चारों युवक प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के हैं। इनमें से एक युवक अशोक यादव को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। उससे ग्रीन पार्क थाने में पुछताछ की जा रही है। गिरफ्तार अशोक यादव दरिबा स्थित ज्वेलरी दुकान के अलावा व्यवसायी के ग्रीन पार्क स्थित आवास पर घरेलू कार्य करता था। बुधवार की सुबह वह व्यवसायी की पत्नी का हीरे जड़ा सोने का हार चुराकर अपने चचेरे भाई शिवनंदन यादव को बुलाकर दे दिया। शिवनंदन यादव ने जमुआ गांव के ही बसंत यादव व डीडी यादव के साथ मिलकर बीस लाख में हार को बेच दिया। व्यवसायी की पत्नी ने जब हार की खोजबीन शुरू की तो नहीं मिला। मालकिन का शव अशोक यादव पर गया और उसने ग्रीन पार्क थाने में फोन कर पुलिस को बुला दिया। पुलिस अशोक को गिरफ्तार कर थाना ले गई। जहां उसने अपना अपराध कबूल लिया है। फिलहाल तीन युवक फरार बताए जा रहे हैं। उक्त जानकारी अशोक यादव के साथियों ने फोन पर गांव वालों को दी, ये युवक भी प्रतापपुर के ही रहने वाले हैं। अशोक की गिरफ्तारी की पुष्
ि ट उनके पिता ने भी की है।