भगवान की भक्ति से दूर होंगे कष्ट
बोकारो : श्री श्री चित्रगुप्त मंदिर निर्माण समिति की बैठक सेक्टर एक में हुई। अध्यक्ष संजय कुमार ने क
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Feb 2017 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 01:01 AM (IST)
बोकारो : श्री श्री चित्रगुप्त मंदिर निर्माण समिति की बैठक सेक्टर एक में हुई। अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि भगवान की भक्ति से कष्ट दूर होगा। घर में शांति व समृद्धि आएगी। लोगों को भगवान की आराधना करनी चाहिए। मीडिया प्रभारी कस्तूरी सिन्हा ने बताया कि 28 फरवरी को स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की जाएगी। भजन-कीर्तन का भी आयोजन होगा। मौके पर अनल कुमार, सुनील श्रीवास्तव, सुभाष चौधरी, सुधीर, राहुल, सुमन, संजय सिन्हा, रंजीत सिन्हा, लखन प्रसाद आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें