जन आकांक्षाओं पर उतरना है खरा
बेरमो प्रखंड के 19 पंचायत प्रतिनिधियो का मिलन समारोह का आयोजन रविवार को कथारा स्थित ऑफिसर्स क्लब में हुआ। आयोजन बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी व उपप्रमुख करुणा देवी की ओर से किया गया।
जाका, बेरमो। बेरमो प्रखंड के 19 पंचायत प्रतिनिधियो का मिलन समारोह का आयोजन रविवार को कथारा स्थित ऑफिसर्स क्लब में हुआ। आयोजन बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी व उपप्रमुख करुणा देवी की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि बोकारो जिला परिषद के उपाध्यक्ष हरिलाल मांझी एवं विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य भरत यादव व ¨चता देवी उपस्थित थी। सभी पंचायत प्रतिनिधियो को प्रमुख व उपप्रमुख ने माला पहनाकर स्वागत किया। समारोह का संचालन जरीडीह पूर्वी पंचायत की मुखिया कंचन देवी ने किया।
मुख्य अतिथि मांझी ने कहा कि ग्रामीणो ने जिस विश्वास व आशा के साथ गांव की सरकार की कमान सौंपी है, उस पर पूरी तरह खरा उतरना है। सभी गांव का विकास करना है। आपसी समरसता बनाकर ग्रामीणो को उनका अधिकार देना होगा। विशिष्ट अतिथि यादव ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि एकजुट होकर अधिकारियों के पास जाकर विकास की बात करें। आपस में मिलकर काम करने से विकास ज्यादा होगा। मुखिया संघ के अध्यक्ष एसबी ¨सह, पंसस गौतम राम आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर मुखिया घनश्याम प्रसाद, रोजी फिरदौस आरा, मणिलाल मुर्मू, इम्तियाज अंसारी, सुमंती देवी, मंजूर आलम, शांति देवी, अजय भगत, शोभा देवी, रेखा महतो, गोपाल रजक, तुलिया देवी, घनश्याम प्रसाद, दुर्गावती देवी, सावित्री देवी, रूपा देवी, फरहत बानो, कविता पांडेय, जितेंद्र कुमार, ललन ¨सह आदि उपस्थित थे।