ग्रामसभा में आंगनबाड़ी सेविका का चयन
पिछरी (बेरमो) : पेटरवार प्रखंड की पिछरी दक्षिणी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय में शनिवार को ग्रामसभा कर
पिछरी (बेरमो) : पेटरवार प्रखंड की पिछरी दक्षिणी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय में शनिवार को ग्रामसभा कर आंगनबाड़ी सेविका का चयन किया गया। चयन समिति में पेटरवार प्रखंड की सीडीपीओ अर्चना एक्का, मुखिया प्रेमलता देवी, सुपरवाईजर सोनी गुप्ता, कुंदन रानी व एएनएम संगीता देवी शामिल थीं। यहां सेविका बनने के लिए छह महिलाओं ने आवेदन दिया था। उनमें पुरनाटांड़ की सुबैदा खातून व जैबुन खातून के आवेदन को स्वीकार किया गया। जांचोपरांत मार्कशीट के आधार पर जैबुन खातून को आंगनबाड़ी सेविका चयनित किया गया। हालांकि कुछ ग्रामीणों ने हंगामा कर चयन प्रक्रिया का विरोध किया। साथ ही अलग आंगनबाड़ी बनाने पर जोर देते हुए उसके लिए सेविका चयन कराने की मांग की। सीडीपीओ ने उपस्थित लोगों को राज्य सरकार की मातृत्व-जननी योजना, लाली योजना एवं परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी। मौके पर वार्ड सदस्य नारायण चौधरी, पूर्व मुखिया छत्रधारी मिश्रा, दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया लक्ष्मण ¨सह, मुकेश मिश्रा, डेगलाल महतो, संजय मल्लाह, जयनंदन महतो, मिथिलेश महतो, गीता देवी, ¨पकी देवी, विक्की आनंद महतो, उपेंद्र प्रसाद, देवीलाल महतो आदि मौजूद थे।