मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला पुरस्कार
भंडारीदह/कथारा (बेरमो) : विनोद बिहारी महतो सरस्वती विद्या मंदिर गुंजरडीह एवं स्वामी विवेकानंद स्कूल
भंडारीदह/कथारा (बेरमो) : विनोद बिहारी महतो सरस्वती विद्या मंदिर गुंजरडीह एवं स्वामी विवेकानंद स्कूल जारंगडीह में मंगलवार को समारोह आयोजित कर कक्षा शिशु से आठवीं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सरस्वती विद्यामंदिर गुंजरडीह में विद्यालय समिति के अध्यक्ष सह चपरी पंचायत के मुखिया गौरीशंकर महतो एवं गुंजरडीह की मुखिया रीना देवी ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। यहां मौके पर प्राचार्य सूर्यदेव मंडल, शिक्षक अंतलाल पांडेय, लोकनाथ महतो, योधन महतो, सुनीता देवी, बबीता देवी, लालजी महतो, हीरालाल भट्टाचार्य, मिथिलेश गिरि, सुनील गिरि, दुर्गा महतो आदि मौजूद थे।
वहीं जारंगडीह के स्वामी विवेकानंद स्कूल में वर्ग केजी की रागिनी कुमारी, पहली कक्षा की नीति कुमारी, दूसरी कक्षा की यास्मीन खान, तृतीय के आयुष कुमार, चतुर्थ की सिम्मी कुमारी, पंचम की उषा कुमारी, छठी की स्नेहा कुमारी, सप्तम के पंकज कुमार एवं अष्टम की पूजा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी को प्रधानाध्यापक आरपी ¨सह ने सम्मानित किया।