Move to Jagran APP

महिलाओं के प्रति मानसिकता बदलें

बोकारो : विश्व मानव अधिकार संघ की ओर से सेक्टर-4 कुंवर ¨सह प्रतिमा स्थल पर बुधवार को महिला सशक्तीकरण

By Edited By: Published: Wed, 07 Dec 2016 07:13 PM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2016 07:13 PM (IST)
महिलाओं के प्रति मानसिकता बदलें

बोकारो : विश्व मानव अधिकार संघ की ओर से सेक्टर-4 कुंवर ¨सह प्रतिमा स्थल पर बुधवार को महिला सशक्तीकरण में पुरुषों की भूमिका पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर ¨सह नामधारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही समाज के उत्थान में महिलाओं का अहम योगदान रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। समाज के निर्माण में जितना योगदान पुरुषों का है, उससे कम महिलाओं का नहीं, फिर भी आज उन्हें अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उनके प्रति हमें अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है।

सिटी डीएसपी अजय कुमार ने पुरुष-महिला के बीच व्याप्त असमानता को दूर करने पर जोर दिया। कहा कि हम सबको सामाजिक समानता के लिए महिलाओं को उचित स्थान देना चाहिए। संस्था की प्रदेश अध्यक्ष आशा देवी ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें, तभी वे समाज में अपना अलग स्थान बना सकती हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं के उत्थान के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। महिलाएं उन योजनाओं का लाभ लें। संस्था के दिलीप कुमार गुप्ता ने महिला शिक्षा पर जोर दिया। इसके पूर्व डीएस निकेतन विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मौके पर मंजेश कुमार, डीके त्रिवेदी, धर्मवीर ¨सह, श्वेता ¨सह, देवंती माला, ललिता देवी, पुनीता यादव सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.