वाहन के धक्के से तीन युवक घायल
पेटरवार (बोकारो) : पेटरवार-तेनुपथ पर ओबरा गांव के पास रविवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बा
By Edited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 07:34 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 07:34 PM (IST)
पेटरवार (बोकारो) : पेटरवार-तेनुपथ पर ओबरा गांव के पास रविवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार संजय केवट, धनंजय केवट एवं बुधराम केवट घायल हो गए। संजय की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि पेटरवार थाना क्षेत्र के चिनियागढ़ा ग्राम निवासी तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर रजरप्पा से अपने गांव लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें