पौधरोपण कर पर्यावरण की करें रक्षा
बोकारो : रोटरी क्लब की विभिन्न शाखाओं की ओर से नए सत्र की शुरुआत को लेकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों मे
बोकारो : रोटरी क्लब की विभिन्न शाखाओं की ओर से नए सत्र की शुरुआत को लेकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब ऑफ बोकारो मिडटाउन कपल्स की ओर से आसस विद्यालय सेक्टर 12 के प्रांगण में पौधरोपण किया गया। संस्था के शिव अग्रवाल ने कहा कि मानव ने विकास की अंधी दौड़ में पर्यावरण को प्रदूषित कर दिया। मौसम में बदलाव जारी है। इसलिए पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण करना आवश्यक है। रंजन गुप्ता, सीमा अग्रवाल, अमीषा अग्रवाल आदि ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।
रोटरी क्लब ऑफ बोकारो की ओर से रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम सेक्टर एक परिसर में पौधरोपण किया गया। सुरेंद्र ¨सह साहनी ने पौधरोपण की महत्ता का वर्णन किया। डॉ. जान ल्यू, प्रदीप ¨सह, जावेद अहमद, समीर पैतंडी, सोहन लाल शर्मा आदि ने आश्रम परिसर में पौधरोपण किया।
रोटरी क्लब ऑफ चास की ओर से बिरसा मुंडा निश्शुल्क विद्यालय सेक्टर 12 परिसर में पौधरोपण किया गया। अध्यक्ष उषा कुमार, सचिव तेजपाल ¨सह, संजय बैद, मधु श्रीवास्तव, विपिन अग्रवाल, विजय ¨सह, डॉ. प¨रदा ¨सह, पूनम श्रीवास्तव, मंजीत ¨सह, राजा, अमन मल्लिक, विनोद चोपड़ा, परशुराम राम के अलावा बच्चों ने पौधरोपण किया।