नप में शोकसभा, सहयोग का भरोसा
बेरमो : नगर पर्षद फुसरो के वार्ड-13 के दिवंगत पार्षद श्रवण दिगार को बुधवार को श्रद्धांजलि दी गई। नप
बेरमो : नगर पर्षद फुसरो के वार्ड-13 के दिवंगत पार्षद श्रवण दिगार को बुधवार को श्रद्धांजलि दी गई। नप सभागार में आयोजित शोकसभा में चेयरमैन नीलकंठ रविदास के नेतृत्व में सभी पार्षदों ने दो मिनट मौन रखा। साथ ही उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। चेयरमैन ने कहा कि श्रवण दिगार नगर पर्षद फुसरो के सबसे कम उम्र के पार्षद थे। लंबे समय तक बीमार रहने के कारण बीते 21 मई को रांची स्थित रिम्स में उनका निधन हो गया। उनके निधन से वार्ड संख्या 13 अब पार्षद विहीन हो गया है। उस वार्ड के विकास कार्यों की देखरेख फिलहाल वे स्वयं करेंगे। नप उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि उनके परिजनों को सहायता पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। मौके पर पार्षदों में अशोक कुमार, रामेश्वर महतो, कैलाश ठाकुर, आजाद नोनिया, आनंद राम, अनिता कुमारी, अर्चना ¨सह, नप कर्मी राजीव ¨सह, पंकज अग्रहरि, शंकर राम, मृत्युंजय कुमार, राजेश गुप्ता, विमलेश शुक्ला, कन्हैया कुमार, आनंद कुमार, धनंजय महतो आदि उपस्थित थे।